Connect with us

सड़क विवाद में चली गोली, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत।

उत्तराखण्ड

सड़क विवाद में चली गोली, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत।

संवादसूत्र देहरादून : राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दुखद घटना में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई।
सुबह करीब 7 बजे जोहड़ी गांव के पास दो कार सवार युवकों के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। उसी दौरान वहां मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लग गई।
घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, गोली दूसरी गाड़ी के टायर पर चलाने की कोशिश में चलाई गई थी, लेकिन वह भटककर ब्रिगेडियर को लग गई।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है और आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]