उत्तराखण्ड
“25 बिंदु कार्यक्रम” की समीक्षा: समयबद्ध लक्ष्य तय कर परिणामों पर फोकस के निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में “25 बिंदु कार्यक्रम 2025-26” की समीक्षा करते हुए सभी जनपदों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। उन्होंने वर्ष 2026-27 के लिए जल्द लक्ष्य तय करने और उन्हें पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि हर जनपद की अपनी अलग चुनौतियां और प्राथमिकताएं होती हैं, इसलिए जिलावार फोकस एरिया तय कर लक्ष्य निर्धारित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग अगले एक महीने में जनपदवार टारगेट तय कर लें और उसी आधार पर कार्ययोजना तैयार करें।
उन्होंने यह भी कहा कि,सभी इंडिकेटर्स के वार्षिक लक्ष्य तय हों और उन्हें मासिक लक्ष्यों में विभाजित किया जाए।
प्रत्येक माह प्रगति की समीक्षा की जाएगी, जिससे काम की गति बनी रहे।
मुख्य सचिव ने वन विभाग से जुड़े लक्ष्यों को सभी जिलों में लागू करने की जरूरत बताई। साथ ही देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जिलों में अभी ईको-टूरिज्म योजनाएं नहीं चल रहीं, उन्हें भी इसमें शामिल किया जाए।
गवर्नेंस और न्याय व्यवस्था के क्षेत्र में सुधार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अभी भी व्यापक संभावनाएं हैं, जिन पर ठोस कार्य करने की जरूरत है।
बैठक में आर. मीनाक्षी सुंदरम और नितेश कुमार झा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और सभी जनपदों के जिलाधिकारी मौजूद




