उत्तराखण्ड
नैनीताल में सचिवालय टीम का जलवा, 14वें ज्यूडिशियल कप पर जमाया कब्जा।

संवादसूत्र देहरादून: नैनीताल में खेले गए 14वें ज्यूडिशियल कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में सचिवालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। अनुभवी कप्तान दीपक जोशी के नेतृत्व में टीम ने व्यापार मंडल नैनीताल को 4 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मैच के हीरो रहे आशुतोष विमल, जिन्होंने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम की जीत आसान बना दी। वहीं अजीत की घातक गेंदबाजी के सामने विपक्षी टीम के बल्लेबाज टिक नहीं सके।
टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आशुतोष विमल को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ और अजीत को ‘बेस्ट गेंदबाज’ के खिताब से सम्मानित किया गया।




