Connect with us

सीएम से मिले शत्रुजीत कपूर, सीमांत सुरक्षा व विकास पर गहन मंथन।

उत्तराखण्ड

सीएम से मिले शत्रुजीत कपूर, सीमांत सुरक्षा व विकास पर गहन मंथन।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने शिष्टाचार भेंट की। बैठक में राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा, सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत विकास और आपदा प्रबंधन में बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने सीमाओं की सुरक्षा में आईटीबीपी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्य में बल का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में तैनात जवान देश की सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत जिलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, स्वास्थ्य, संचार और अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और आईटीबीपी के बीच प्रभावी समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
डीजी आईटीबीपी शत्रुजीत कपूर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधन, आधुनिक संसाधनों और बल की तैयारियों की जानकारी दी तथा राज्य सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों में आईटीबीपी की सक्रिय भूमिका पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान आईटीबीपी ने तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर प्रदेशवासियों का विश्वास अर्जित किया है।
मुख्यमंत्री ने “सुरक्षित सीमा, सशक्त उत्तराखंड” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वित प्रयासों से सीमांत क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास की त्रिस्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]