Connect with us

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को तकनीक से मिलेगी मजबूती।

उत्तराखण्ड

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को तकनीक से मिलेगी मजबूती।

संवादसूत्र देहरादून: सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, सोर्स सेग्रीगेशन और प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जाए तथा कूड़े के स्रोत स्तर पर पृथक्करण (सोर्स सेग्रीगेशन) को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने जहां-जहां कूड़ा प्रोसेसिंग की आवश्यकता है, वहां शीघ्र भूमि चयन कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ऑनलाइन ट्रैकिंग और जवाबदेही प्रणाली
मुख्य सचिव ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में लगे वाहनों, चालकों और कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी और वेतन आधारित ऑटोमेटेड सिस्टम लागू करने पर भी विस्तृत होमवर्क करने को कहा।
मशीनरी और आधुनिक तकनीक का उपयोग
उन्होंने शहरी विकास सचिव नितेश झा को निर्देशित किया कि जिन शहरी निकायों में मशीनों और उपकरणों की आवश्यकता है, वहां संसाधनों की कोई कमी न रहे। साथ ही वर्तमान में प्रचलित आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उनके प्रभावी उपयोग हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।
देहरादून में GPS आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग का ट्रायल
बैठक में बताया गया कि देहरादून में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की जीपीएस आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग का ट्रायल चल रहा है। इस व्यवस्था के माध्यम से अधिकारी वाहनों की निगरानी कर सकेंगे और नागरिक कूड़ा वाहन की लोकेशन, आगमन समय तथा शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। शीघ्र ही इस जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग वेबसाइट का शुभारंभ किया जाएगा।
बैठक में सचिव रणवीर चौहान, सचिव डी. एस. गब्रियाल, हॉफ वन विभाग रंजन मिश्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]