Connect with us

राज्य में 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान।

उत्तराखण्ड

राज्य में 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान।

संवादसूत्र देहरादून: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आगामी 29 मई से उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि एसआईआर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न छूटे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तराखण्ड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इसके तहत 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग तथा कर्मचारियों के प्रशिक्षण से संबंधित कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 10 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया चलेगी और आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

राजनीतिक दलों से बीएलए नियुक्त करने की अपील

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आगामी दो सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 11,733 पोलिंग बूथों के सापेक्ष विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा वर्तमान में लगभग 22 हजार बीएलए तैनात किए जा चुके हैं।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी , उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित भाजपा, कांग्रेस, बीएसपी और सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]