उत्तराखण्ड
पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ को मुख्यमंत्री ने किया नमन।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ ने देश की आज़ादी के लिए संघर्षरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के अंग्रेजी हुक्म को अस्वीकार कर अद्वितीय देशभक्ति, साहस और नैतिक दृढ़ता का परिचय दिया। उनका यह ऐतिहासिक निर्णय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान, मानवीय मूल्यों और आत्मसम्मान का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आज़ादी के संघर्ष में पेशावर कांड एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में यह घटना मील का पत्थर सिद्ध हुई, जिसने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा और क्रांतिकारी चेतना प्रदान की।




