उत्तराखण्ड
देहरादून के धौलास में डबल मर्डर से सनसनी।
एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी
संवादसूत्र देहरादून : राजधानी दून के प्रेमनगर के धौलास इलाके में महिला व नौकर की हत्या। घर में मिले दोनों के शव। मकान मालकिन उन्नति शर्मा उम्र करीब 55 साल और नौकर श्याम उम्र 50 वर्ष का शव लहूलुहान मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर मिला महिला का पति जिसका नाम सन्दीप बताया जा रहा है। पुलिस इस डबल मर्डर के पीछे अवैध सम्बन्धो का एंगल देख रही है।फिलहाल मौके पर फोरेंसिक टीम पहुँच रही है। बताया जा रहा है पति 40 साल करीब विदेश में रहा था और हाल ही में वापिस लौटा है।

