उत्तराखण्ड
वीभत्सता की हदें पार,सास और ननद ने महिला को जलाया।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220920-WA0008.jpg)
संवादसूत्र देहरादून/टिहरी: टिहरी जाखणीधार निवासी एक विवाहिता के साथ जीवनगढ़ देहरादून में उसकी ससुराल वालो ने वीभत्सता की सारी हदें पार कर दी। पीड़िता महिला प्रीति 32 साल उसकी सास सुभद्रा और जया ननद ने गर्म तवे से बुरी तरह जला दिया। प्रीति की मां सरस्वती शनिवार को जब अपनी बेटी के ससुराल जीवनगढ़ पहुंची उनको उनकी बेटी से मिलने नहीं दिया गया उसके बाद वह जबरन घर में घुसी तो उनकी बेटी बुरी तरह घायल हालत में उन्हें मिली उसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर अपने घर रिंडोल ग्राम जाखणी धार टेहरी गढ़वाल पहुंची। बीते सोमवार को जब प्रधान और अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी मंगलवार सुबह पीड़िता प्रीति और ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी। प्रीति की मां सरस्वती ने बताया कि उनकी बेटी को बुरी तरह जलाया गया है उनकी बेटी के तीन बच्चे उसका विरोध करते थे। तो बच्चों को भी मारा जाता था। उनकी बेटी के पति अनूप की मानसिक हालत ठीक नही है जिस कारण सास ओर ननद उनकी बेटी को मारते थे। एसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नई टिहरी कोतवाली में आरोपित सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी महिला का मेडिकल कराने के बाद उसे देहरादून बर्न यूनिट कोरोनेशन रेफर किया जा रहा है।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)