Connect with us

ऋतु खंडूड़ी समेत ये अन्य चार बनेंगे मंत्री।

उत्तराखण्ड

ऋतु खंडूड़ी समेत ये अन्य चार बनेंगे मंत्री।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड की नई सरकार बनने की कवायद शुरू हो चुकी है। कैबिनेट का खाका लगभग तय कर लिया गया है। उत्तराखंड सरकार की नई कैबिनेट में ऋतु खंडूड़ी, प्रेम चंद्र अग्रवाल, मुन्ना सिंह चौहान और चंदन राम दास शामिल होंगे। इसके बाद कुछ राज्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं।

उत्तराखंड की नई सरकार गठन को लेकर कई दिनों से दिल्ली से लेकर देहरादून तक मंथन, मुलाकातों और बैठकों का दौर जारी है। नए मंत्रीमडल को लेकर भाजपा के विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है। इसके अनुसार विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी और बागेश्वर विधायक चंदन राम दास को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि होनी बाकी है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज साढ़े चार बजे सांय से विधायक मंडल दल की बैठक होनी है। इसमें पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और सह पर्यवेक्षक मीनाक्षी लेखी पहुंच रही हैं। सभी विधायकों की मौजूदगी में मंत्रीमंडल के साथ ही नए मुखिया के नाम का ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है।

कांग्रेस हो या भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान के कारण स्व. एनडी तिवारी के बाद कोई भी ऐसा मुख्यमंत्री नहीं रह पाया जो सभी को खुश कर पांच साल तक सत्तासीन रहे। मुखिया के बदलने के बाद कुछ मंत्री भी हर बार बदले जाते रहे है। वर्तमान में भी उत्तराखंड कुछ ऐसे ही दौर से गुजर रहा है। कुर्सी के लिए माननीय अपनी-अपनी दावेदारी और लाॅबिंग में लगे हुए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]