Connect with us

निरंजनपुर मंडी में आग से तीन फल की दुकानें जलीं।

उत्तराखण्ड

निरंजनपुर मंडी में आग से तीन फल की दुकानें जलीं।

संवादसूत्र देहरादून: शहर की निरंजनपुर मंडी में गुरुवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जो तेजी से फैलते हुए पास की तीन दुकानों तक पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि जिन दुकानों में आग लगी, वे सभी फल की दुकानें थीं। आग की वजह से दुकानों में रखा फल और अन्य सामान जलकर राख हो गया, जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]