Connect with us

निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला सहित दो गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड

निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला सहित दो गिरफ्तार।

संवादसूत्र देहरादून/ पिथौरागढ़: निवेश पर आकर्षक ब्याज और अन्य सुविधाओं का झांसा देकर 4.42 लाख की धोखाधड़ी के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी देहरादून में भी लोगों से ठगी का खेल खेल रहे थे।

पिथौरागढ़ निवासी सुमित सिंह और दीपक सिंह लुंठी ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि स्मार्ट मनी बी कंपनी लिमिटेड चंद्रबनी देहरादून ने पिथौरागढ़ में शिविर लगाकर कंपनी में धन निवेश पर आकर्षक ब्याज और अन्य सुविधाओं का प्रलोभन दिया। पिछले एक साल के भीतर दोनों ने कंपनी की स्वामी देविका पालीवाल और प्रबंधक कमल सिंह थापा के खातों में 4.42 लाख रूपये जमा किया। कंपनी ने इसमें से 3.05 लाख की धनराशि वापस दी, लेकिन शेष धनराशि देने से इन्कार कर दिया।
पुलिस ने धारा 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर गठित टीम को जांच में पता चला कि कंपनी फर्जी है और लोगों को अधिक ब्याज का झांसा देकर धोखाधड़ी कर रही है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपित कमल सिंह थापा और देविका पालीवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों लोग देहरादून में भी लोगों से निवेश के नाम पर ठगी कर रहे थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]