Connect with us

उत्तराखंड रोल बॉल टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य, प्रदेश का बढ़ाया मान।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड रोल बॉल टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य, प्रदेश का बढ़ाया मान।

संवादसूत्र देहरादून: थर्ड सब-जूनियर नेशनल नॉर्थ ज़ोन रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 में उत्तराखंड की बॉयज़ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। यह प्रतियोगिता 15 से 17 मई 2026 तक हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित गवर्नमेंट आईटीआई कैंपस में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन एवं द्वारा किया गया।

उत्तराखंड की बॉयज़ टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल, मजबूत तालमेल और शानदार रणनीति का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम ने पंजाब को 13-1 से हराया, दिल्ली के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला तथा जम्मू-कश्मीर को 7-1 से पराजित किया।

वहीं गर्ल्स टीम ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ के खिलाफ 6-0 की शानदार जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल भावना, मेहनत और टीमवर्क का परिचय दिया।

बॉयज़ टीम की कमान कप्तान कुशाग्र पांडेय और उपकप्तान अध्विक सोलंकी ने संभाली, जबकि गर्ल्स टीम की कप्तान मीमांसा पुंडीर एवं उपकप्तान राध्या गोयल रहीं।

टीम की इस उपलब्धि में कोच शिवम भारद्वाज और वशिष्ठ कुमार खत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत के चलते खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भारद्वाज ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि राज्य के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले समय में उत्तराखंड रोल बॉल में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

एसोसिएशन की सचिव चित्रांजलि नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में रोल बॉल खेल तेजी से प्रगति कर रहा है तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम अब राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिखाई दे रहा है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]