उत्तराखण्ड
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं।

संवादसूत्र देहरादून: डॉ. ढाल सिंह बिसेन को देवभूमि उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उनका दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और सार्वजनिक जीवन में योगदान उल्लेखनीय रहा है।



