Connect with us

अलर्ट: कड़ाके की ठंड के साथ श्वेत कर्फ्यू के आगोश में कई पहाड़ी इलाके।

उत्तराखण्ड

अलर्ट: कड़ाके की ठंड के साथ श्वेत कर्फ्यू के आगोश में कई पहाड़ी इलाके।

  • मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक के लिए जारी किया यलो अलर्ट

सँवादसूत्र देहरादून/उत्तरकाशी : उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां एक और प्रदेश के उच्च हिमालई क्षेत्रों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है तो वहीं, प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला भी जारी है। जनपद के सीमांत क्षेत्र में मंगलवार रात से बर्फबारी हो रही हैं। बर्फबारी के कारण 15 से अधिक गांव अलग थलग पड़ गए हैं। । हर्षिल घाटी में तो इस सीजन का सबसे बड़ा हिमपात हुआ है। यहां करीब दो फीट से अधिक बर्फ की चादर जम चुकी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्की से गंगोत्री तक (35 किलोमीटर क्षेत्र) बंद हो गयी है। भले ही सीमा सड़क संगठन के जवान राजमार्ग को सुचारू करने में जुटे हैं। हर्षिल से मुखवा, जसपुर से पुराली को जोड़ने वाली सड़क के अलावा पैदल रास्ते भी बर्फ से ढक गए हैं। बर्फबारी ने घाटी को श्वेत कर्फ्यू के आगोश में ले लिया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 9 जनवरी तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत प्रदेश के उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं। तो वहीं, राजधानी देहरादून में सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते ठंड का कहर और अधिक बढ़ गया है।

प्रदेश में कपकपाती ठंड और बर्फीली हवाओं का सितम जारी है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड से एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के जनपदों के अधिकांश स्थानों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। पहाड़ी इलाकों में 2200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में आगे भी बर्फबारी होने की संभावना है।

ऐसे ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। जबकि, निचले इलाकों में बारिश से तामपान में भारी गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में हाड कंपा देने वाली ठंड के बीच अलाव ही एक मात्र सहारा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। वहीं, आज मसूरी में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]