Connect with us

हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम कल, अमित शाह करेंगे शिरकत।

उत्तराखण्ड

हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम कल, अमित शाह करेंगे शिरकत।

संवादसूत्र देहरादून/हरिद्वार: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार, 7 मार्च 2026 को हरिद्वार में आयोजित ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यक्रम स्थल बैरागी कैम्प सहित पूरे शहर को सजाया-संवारा जा रहा है।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार का भ्रमण किया। उन्होंने बैरागी कैम्प पहुंचकर जनसभा स्थल, मंच, प्रदर्शनी क्षेत्र, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल और विद्युत आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी तैयारियों का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अंतिम परीक्षण कर लिया जाए तथा आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैरागी कैम्प में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी और नई न्याय संहिताओं पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पाण्डे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]