उत्तराखण्ड
बाल विवाह के खिलाफ ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को मुख्यमंत्री ने किया रवाना।


संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में समर्पण सोसाइटी फॉर हेल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा देहरादून में बाल विवाह की रोकथाम के लिए संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ को फ्लैग ऑफ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ जन-जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करेगा और दूरस्थ, ग्रामीण व उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में पहुँचकर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुँचाएगा।
यह अभियान 24 जनवरी 2026 से 08 मार्च 2026 तक संचालित होगा। इस दौरान गाँवों, शहरी बस्तियों, स्कूलों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों व सामुदायिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, संवाद सत्र, शपथ कार्यक्रम, परामर्श शिविर एवं जनसंवाद जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, समर्पण सोसाइटी के अध्यक्ष श्री विपिन पंवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




