Connect with us

भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने क्षेत्रभ्रमण कर जनता से मुलाकात की।

उत्तराखण्ड

भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने क्षेत्रभ्रमण कर जनता से मुलाकात की।

संवादसूत्र रुद्रप्रयाग: भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने शुक्रवार को क्षेत्र अगस्त्यमुनि, विजयनगर,भीरी चंद्रापुरी,गुप्तकाशी आदि का भ्रमण कर क्षेत्र की जनता से मुलाकात की। क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने जोरदार स्वागत किया। भ्रमण के दौरान दिनेश उनियाल ने जनता से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुनकर यथासंभव निराकरण करने का भरोसा दिलाया।
भाजपा नेता दिनेश उनियाल ने भ्रमण के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की सभी समस्या उनकी अपनी समस्या है,और इन समस्याओं को अपनी समस्या मानते हुए निराकरण हेतु हर संभव प्रयास करूँगा।
जिलाध्यक्ष उनियाल ने कहा कि अभी तक सबसे ज्यादा समस्या राष्ट्रीय राजमार्ग के मुआवजे के संबंध में मिली है,इस संबध में जिलाधिकारी व एन एच के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र मुआवजा देने के लिए कहा गया है,इस पर विलंब नहीं होगा।
उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है वे अपनी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय न आये बल्कि मुझे समस्या के बारे में बताए, मै उन्हें सुलझाने का हर संभव प्रयास करूँगा। आप कभी भी किसी भी समय ,बेहिचक याद करे,आपका सेवक आपकी सेवा के लिए सदैव खडा रहेगा।
भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय जनता ने जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल के द्वारा किये गए कार्यों पर धन्यवाद व्यक्त किया,और कहा कि उनियाल जी के प्रयासों से ही दो सौ करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा मुख्यमंत्री से कराकर प्रभावितो के दुखों को कम करने का प्रयास किया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]