Connect with us

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, कहा देश में राम राज्य लाने की कोशिश नहीं हो रही।

उत्तराखण्ड

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, कहा देश में राम राज्य लाने की कोशिश नहीं हो रही।

संवादसूत्र देहरादून : अंतरराष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने धर्मपुर स्थित एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में खुलकर अपने विचार रखे।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर तो बन गया लेकिन देश में राम राज्य लाने की कोशिश नहीं हो रही है। देश में तेजी से हिंदूओं की आबादी कम हो रही है। और मुसलमानों व क्रिशयन की आबादी बढ़ रही है। केंद्र सरकार को दो बच्चे का कानून सभी पर लागू करना होगा। कहा दो हजार वर्ष पहले दुनिया में क्रिशयन नहीं थे। दो हजार साल के भीतर भारत पर इतने आक्रमण हुए कि देश गुलाम हो गया। दुनियाभर में हिन्दू समाप्त होने लगा। आज 44 मुश्लिम देश है। जहाँ लोकतंत्र नहीं है। 50 साल बाद देश में हिंदू 50 करोड़, मुस्लिम समुदाय 60 करोड़ व क्रिशयन 20 करोड़ हो जाएंगे। जिससे देश में हिंदू प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति हिंदू नहीं बन पाएंगे। यह देश फिर से गुलामी की ओर बढ़ता जा रहा है। गरीब भूखा न रहे इसके लिए परिषद ने एक मुट्ठी अनाज योजना शुरू की है।

और पढ़ें  मुख्यमंत्री ने किया 36 वें नेशनल गेम्स के मेडल विजेता एथलेटिक्स को सम्मानित।

अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद ने देश में हिन्दू हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है। जिसके माध्यम से भोजन, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क दी जा रही है। कहा सउदी अरब ने तब्लीकी जमात पर प्रतिबंध लगा दिया है, भारत सरकार भी तब्लीकि जमात पर प्रतिबंध लगाए। हमारी हेल्पलाइन से आज देश के आठ लाख हिंदू लोग जुड़े हैं। राम मंदिर आंदोलन मैंने शुरू किया था आज राम मंदिर भी बन गया। हमें काशी- मथुरा कोरीडोर नहीं काशीविश्वनाथ मंदिर चाहिए।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]