Connect with us

शर्मनाक : दून नगरी हुई शर्मसार,किशोरी का अपहरण कर हुआ गैंगरेप।

उत्तराखण्ड

शर्मनाक : दून नगरी हुई शर्मसार,किशोरी का अपहरण कर हुआ गैंगरेप।

संवादसूत्र देहरादून: वंसत विहार में 14 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपित पहले किशोरी का अपहरण करके बाहर ले गए और फिर उसके साथ सामूहिक तौर पर दुष्कर्म किया। थाना वसंत विहार में दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस मामले की जांच कर रही महिला दारोगा हिमानी चौधरी ने बताया कि वसंत विहार में एक परिवार किराए पर रहता है। उसके नीचे दो युवक विक्रम व उसका दोस्त भी किराए पर रहते हैं। आरोपित पहले से ही किशोरी को गलत नजरों से देखते थे। 23 दिसंबर की रात 11 बजे किशोरी बाथरूम गई। इसी दौरान आरोपित दूसरे कमरे में उठकर किशोरी को अपहरण करके अपने कमरे में ले गए, जहां दोनों ने सारी रात किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।इसके बाद किशोरी को दूसरे कमरे में छोड़कर फरार हो गए। सुबह जब स्वजनों ने किशोरी को ढूंढा तो वह दूसरे कमरे में पाई गई। किशोरी ने घटना के बारे में अपने स्वजनों को बताया तो स्वजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। हिमानी चौधरी ने बताया कि आरोपित अभी फरार हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

आलेख

मोक्ष

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]