Connect with us

ब्रेकफेल होने से पलटी मैक्स, दो लोगों की मौत, दो गंभीर।

उत्तराखण्ड

ब्रेकफेल होने से पलटी मैक्स, दो लोगों की मौत, दो गंभीर।

संवादसूत्र देहरादून/रुद्रप्रयाग: आज शुक्रवार को रुद्रप्रयाग जिले के गबनी गांव के पास शादी से लौट रहा एक मैक्स वाहन सड़क पर पलट गया, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शादी से लौटने के बाद वाहन चालक तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप की तरफ जा रहा था। इस दौरान सड़क पर पलट गया और एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हुई है।

आज शाम करीब साढ़े पांच बजे रुद्रप्रयाग के क्यूंजा से उछोली की ओर जा रहा मैक्स वाहन संख्या यूके 07 टीए 7834 गबनीगांव में विशाल लॉज के समीप सड़क में पलट गया। यह वाहन तेल भरने अगस्त्युनि आ रहा था। इस दौरान वाहन सड़क में पलट गया, जिसमें सवार सुरेन्द्र लाल पुत्र मुर्खिया लाल (55) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू लाल पुत्र कुन्दन लाल उम्र 45 की स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि में मौत हुई। इसके अलावा बलिराम पुत्र उमेद लाल (30) और धीरज लाल पुत्र कंदी लाल (32) गंभीर रूप से घायल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पहाड़ी इलाकों में अक्सर होने वाली वाहन दुर्घटनाओं में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ऐसा ही एक हादसा रुद्रप्रयाग जिले में आज हुआ है। जानकारी के अनुसार इस वाहन में सात लोग सवार थे। जिनमें तीन अन्य जगदीश लाल, गौरी लाल व उमेद लाल को कम चोट आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इन्हें कम चोटे आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी के ब्रेक फेल होने से यह घटना घटित हुई है। गुड्डू लाल ने सबसे पहले वाहन से बाहर आकर अन्य दूसरों को भी बाहर निकालने का काम किया और अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

आलेख

मोक्ष

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]