Connect with us

सचिवालय जाने से रोकने पर आक्रोशित कर्मचारी सचिवालय के बाहर ही बैठे धरने पर।

उत्तराखण्ड

सचिवालय जाने से रोकने पर आक्रोशित कर्मचारी सचिवालय के बाहर ही बैठे धरने पर।

संवादसूत्र देहरादून:आज हड़ताली सचिवालय कर्मियों को सचिवालय में जाने से रोका गया तो हड़ताली सचिवालय कर्मियों ने सचिवालय के बाहर ही धरना देना शुरू कर दिया आपको बता दें अपनी मांगों को लेकर लगातार सचिवालय कर्मी सरकार और सीएम से वार्ता कर रहे थे लेकिन अधिकारियों ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं होने दिया जिससे गुस्साए कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया जिसके बाद शासन की शह पर हड़ताली सचिवालय कर्मियों पर मुकदमे भी दर्ज कर दिए गए वही उन्हें आज सचिवालय में अंदर घुसने से भी रोका गया सचिवालय कर्मियों ने सचिवालय के गेट के बाहर ही धरना देकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने साफ तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री को गुमराह किया गया उनके अनुसार मुख्यमंत्री को ऐसा कागज पकड़ा दिया गया जो मांगे पहले ही पूरी हो चुकी है ऐसे में कर्मचारियों ने सीधे तौर पर शासन के दो अधिकारियों अमित नेगी और आनंद वर्धन पर निशाना साधा उनके अनुसार यह गलत तथ्य पेश कर कर सरकार को कर्मचारियों के खिलाफ कर रहे हैं।आज सचिवालय के बाहर काफी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि हड़ताली सचिवालय कर्मी अंदर ना जा सके लेकिन सचिवालय संघ के तमाम पदाधिकारियों ने अन्य कर्मचारियों को भी अंदर नहीं जाने दिया और अब कर्मचारियों का एक बड़ा हुजूम सचिवालय के बाहर बैठा है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]