Connect with us

राज्य में ऑरेंज अलर्ट: सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश।

आपदा

राज्य में ऑरेंज अलर्ट: सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश।

देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा प्रदेश के अधिकांश जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने और लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न होने, बंद सड़कों को शीघ्र खोलने, हेली सेवाओं को तैयार रखने तथा बिजली, पेयजल और संचार जैसी आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार तड़के सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से प्रदेशभर की स्थिति, बंद सड़क मार्गों, नदियों के जलस्तर, जलभराव, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रशासन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। वहीं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी राज्य की स्थिति की समीक्षा करते हुए राज्य एवं जिला स्तर के आपातकालीन परिचालन केंद्रों को चौबीसों घंटे सक्रिय रखने और हर घटना पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों को स्वयं फील्ड में जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से बंद सड़क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द खोला जाए और इसके लिए जेसीबी, पोकलेन, डोजर सहित सभी आवश्यक मशीनरी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। दुर्गम क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए हेली सेवाओं को भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

चारधाम यात्रा और अन्य मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश या भूस्खलन की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए और मौसम व मार्ग सामान्य होने के बाद ही आगे भेजा जाए। उन्होंने बिजली, पेयजल और संचार सेवाएं बाधित होने पर संबंधित विभागों को तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, राहत एवं बचाव कार्यों की नियमित निगरानी और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) से प्रदेशभर की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इस बीच मौसम विभाग ने 29 और 30 जुलाई के लिए भी कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 29 जुलाई को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 30 जुलाई को बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, टिहरी और नैनीताल में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। प्रशासन ने लोगों और चारधाम यात्रियों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

Ad Ad

More in आपदा

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]