Connect with us

टापू में फंसी दो महिलाओं को किया रेस्क्यू।

उत्तराखण्ड

टापू में फंसी दो महिलाओं को किया रेस्क्यू।


संवादसूत्र देहरादून/उत्तरकाशी: तहसील बड़कोट के बनास गांव के निकट यमुना नदी में बने टापू पर 2 महिलाएं व 3 गाय फंसी। जिन्हें राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने सकुशल रेस्क्यू किया।
राज्य आपदा मोचन बल के अनुसार जानकी चट्टी के निकट बनास गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि यमुना नदी के टापू में गांव की दो महिलाएं और कुछ मवेशी फंस गए हैं। सूचना पर राज्य आपदा मोचन बल की टीम योगेंद्र भंडारी के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची।
महिलाओं को लाइफ जैकेट पहनाकर पूर्ण सुरक्षा के साथ रोप रिवर क्रासिंग की सहायता से नदी के इस पार लाया गया। इसके बाद फंसी हुई 3 गायों को भी एक-एक कर के सुरक्षित नदी के टापू से निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान एक महिला के घुटने में चोट भी लग गयी थी, महिला को प्राथमिक उपचार देकर स्वजन के साथ घर भेजा गया।
महिलाओं ने बताया कि वह अपने पशु लेने नदी पार गयी थी, अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से बीच नदी में फंस गई।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]