Connect with us

केदारनाथ और रुद्रप्रयाग दोनों विधानसभाओं में भाजपा को जनता का मिलेगा भरपूर सहयोग: दिनेश उनियाल।

उत्तराखण्ड

केदारनाथ और रुद्रप्रयाग दोनों विधानसभाओं में भाजपा को जनता का मिलेगा भरपूर सहयोग: दिनेश उनियाल।

संवादसूत्र रुद्रप्रयाग: भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर रुद्रप्रयाग जनपद की दोनों सीटों पर कमल खिलाने के लिए जी तोड मेहनत करते हुए नजर आ रहे है। मौजूदा समय में भाजपा एक ही विधायक रुद्रप्रयाग विधानसभा में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे है, जबकि केदारनाथ विधानसभा में दस सालों से कमल नही खिला है। जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इस क्षेत्र से गहरा और पौराणिक नाता रहा है
जिलाध्यक्ष उनियाल दोनो विधानसभाओं में कमल खिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का पूरे प्रयास लगे हुए हैं साथ ही युवाओं की टीम तथा कार्यकर्ताओ के साथ दूरस्थ क्षेत्रों में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं बताकर पार्टी को मजबूत करने के लिए जनता से आग्रह कर रहे हैं।
अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने आशाओ, आगंनबाडी कार्यकत्रियो, उपनल के सेवारत कर्मचारियों के साथ जो वायदे किये थे उन्हें पूरा भी कर दिया है। भाजपा ने हमेशा जो वादा किया उसे पूरा किया। जिलाध्यक्ष उनियाल ने कहा कि पार्टी जनता की सेवा के लिए हैं न की निजी हित के लिए, पार्टी को मजबूत करने मे हमारे सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओ की कडी मेहनत है
जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत गौरवशाली, शक्तिशाली, वैभवशाली,आत्मनिर्भर एवं विश्वगुरु बनने के शिखर पर है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड जैसे युवा राज्य को आने वाले समय में शिक्षा स्वास्थ्य पर्यटन, तीर्थाटन,व्यापार , उद्योग जैसे तमाम क्षेत्रों में हिंदुस्तान का नंबर एक राज्य बनेगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचे इस पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहां राज्य के विकास में सभी की भागिता आवश्यक है,विकास यात्रा सामूहिक यात्रा है जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]