Connect with us

जनसुनवाई में उठी शिकायत,मुख्यमंत्री के निर्देश पर तुरंत हुआ समाधान।

उत्तराखण्ड

जनसुनवाई में उठी शिकायत,मुख्यमंत्री के निर्देश पर तुरंत हुआ समाधान।

संवादसूत्र देहरादून/गोपेश्वर: ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चार दिनों से लंबित ठेकेदारी पंजीकरण का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

विकासखंड दशोली के ग्राम कौजपोथनी निवासी जयदीप सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि लोक निर्माण विभाग में मोटर मार्ग एवं पुलिया निर्माण कार्यों के लिए उनके ठेकेदारी पंजीकरण का आवेदन पिछले चार दिनों से लंबित है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं उसी दिन पूरी कर आवेदन का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए लंबित प्रक्रिया पूरी की और शिविर स्थल पर ही जयदीप सिंह को ठेकेदारी पंजीकरण का प्रमाण-पत्र सौंप दिया।

अपनी समस्या का तत्काल समाधान होने पर जयदीप सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए इस प्रकार के शिविर आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल आम नागरिकों को बिना अनावश्यक विलंब के राहत पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]