Connect with us

आदि कैलास यात्रियों का पहला दल काठगोदाम से रवाना।

उत्तराखण्ड

आदि कैलास यात्रियों का पहला दल काठगोदाम से रवाना।

संवादसूत्र देहरादून/हल्द्वानी: आदि कैलास यात्रा के लिए गुरुवार सुबह यात्रियों का पहला दल काठगोदाम पहुंचा। काठगोदाम स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह से निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर और महाप्रबंधक एपी वाजपेई ने यात्रियों को पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया। पहले दल में 19 लोग शामिल हैं। जिनमें 10 पुरुष और नौ महिलाएं हैं। 16 यात्री गुजरात, दो केरल और एक-एक यूपी व दिल्ली से हैं।
काठगोदाम पर्यटक आवास गृह से रवाना करने से पूर्व निगम के एमडी और जीएम ने यात्रियों का स्वागत किया। साथ ही तिलक लगाया गया। यात्रा से जुड़ी जानकारी दी गईं। गुरुवार सुबह 9:30 बजे काठगोदाम से रवाना हुआ यात्रियों का दल सबसे पहले बाबा नीब करौरी के दर्शन करेगा। इसके बाद अल्मोड़ा स्थित चितई में गोल्ज्यू देवता के दर्शन कर जागेश्वर के लिए रवाना होगा। उसके बाद जागेश्वर धाम के दर्शन कर पर्यटक आवास गृह में भोजन करेंगे। इसके उपरांत यात्री पिथौरागढ़ के लिए रवाना होंगे। इधर, कोरोना काल के बाद यात्रा शुरू होने से यात्रियों में गजब का उत्साह था।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]