Connect with us

भूस्खलन की घटना के बाद चंबा का कराया जायेगा भूगर्भीय सर्वे।

आपदा

भूस्खलन की घटना के बाद चंबा का कराया जायेगा भूगर्भीय सर्वे।

संवादसूत्र देहरादून/नई टिहरी: जिला सभागार में पत्रकारों से वार्ता में डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि चंबा में भूस्खलन हादसे में पांच की मौत हुई है। सभी मृतकों के परिजनों को आपदा राहत राशि प्रदान कर दी गई है। चंबा- नई टिहरी रोड पर मलबा हटा दिया गया है। हालांकि वहां पर मार्ग अभी खतरनाक बना है। इसलिये भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सतर्कता के लिये पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं।

चंबा जिले का काफी घना प्रमुख बाजार है। ऐसे में यहां पर भूस्खलन की घटना चिंतित करने वाली है। चंबा बाजार का भूगर्भीय सर्वे कराया जायेगा। इसके लिये विशेषज्ञों की टीम को बुलाया जा रहा है। हैं। चंबा में भूमिगत सुरंग के कारण भी कुछ मकानों में पूर्व में दरारें आई थी ऐसे में उक्त स्थानों का सर्वे भी कराया जायेगा।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]