Connect with us

यमुनोत्री पैदल मार्ग का 10 मीटर हिस्सा ध्वस्त होने से रोकी यात्रा।

उत्तराखण्ड

यमुनोत्री पैदल मार्ग का 10 मीटर हिस्सा ध्वस्त होने से रोकी यात्रा।

संवादसूत्र देहरादून/उत्तरकाशी : वर्षा से यमुनोत्री पैदल मार्ग का 10 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है, जिससे यमुनोत्री धाम की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। इसके चलते जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने दो दिन के लिए यमुनोत्री धाम की यात्रा पर रोक दी है।
यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर यमुनोत्री धाम से ढाई किलोमीटर पहले भंगेली गाड़ के पास शनिवार को भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण पैदल मार्ग का करीब 10 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने यमुनोत्री धाम जा रहे 411 तीर्थ यात्रियों को पहले भूस्खलन जोन पार कराया, जिसके बाद यमुनोत्री धाम दर्शन करने के बाद वापसी में भी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित ढंग से निकाला। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि यमुनोत्री पैदल मार्ग जिस स्थान पर ध्वस्त हुआ है, उस स्थान पर लोनिवि बड़कोट ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि रास्ता दो दिन के अंतराल में पूरा हो जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]