Connect with us

स्थानीय उत्पाद देंगे अंतराष्ट्रीय बाजार में पहाड़ी महिलाओं को नई पहचान।

उत्तराखण्ड

स्थानीय उत्पाद देंगे अंतराष्ट्रीय बाजार में पहाड़ी महिलाओं को नई पहचान।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड की महिलाओं के बने उत्पादों को देश-विदेश में बाजार देने के उद्देश्य से भारतीय उद्यमी महिला संघ की ओर से राजपुर रोड स्थित एक होटल में एक दिवसीय उत्तराखंड स्टेट कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को उनके बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर जागरूक करने के साथ ही भौगोलिक संकेत और ट्रेड के बारे में बताया गया। साथ ही सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
इस मौके पर संघ की चेयरपर्सन शशि सिंह ने बताया कि संघ का उद्देश्य सार्क, एशिया प्रशांत छेत्र, मॉरीशस, मिस्र, लेटिन, अमेरिका,मलेशिया, अफ्रीका और विकासशील देशों के प्रतिनिधियों को आर्थिक उत्थान के साथ ही महिला उत्थान सम्बन्धित विषयों पर विचार करने के लिए सांझे मंच पर लाना है। बताया कि संघ उत्पादन, विकास, डिज़ाइन और नई तकनीक के विकास में लघु उद्योगों की सहायता करता है। इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी काउन्सलर साउथ एशिया जॉन कैबेका ने कहा कि भारतीय उद्यमी महिला संघ विभिन्न हाट या बाजारों के द्वारा क्रेता-विक्रेता को आपस में मिलाकर प्रदर्शनी देश-विदेश तक मार्केट देता है। इस मौके पर माइक्रो स्मॉल एन्ड मीडियम एंटरप्राइजेज एससी कांडपाल, लीड डेवलपमेन्ट मैनेजर निहाल शर्मा, डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर खाड़ी एंड विलेज इंडस्ट्री बोर्ड अलका पांडेय, साइंटिस्ट हिमांशु गोयल,वेदांत पुजारी आदि ने अपने विचार रखे। इस मौके पर रुद्रप्रयाग से देवभूमि, ऋषीकेश से कविता ऑर्गेनिक्स, खादी हाट सहित अन्य हैंडमेड उत्पाद महिलाओं द्वारा यहां लाये गए थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]