Connect with us

गंगोत्री समेत कई स्थानों पर बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध।

उत्तराखण्ड

गंगोत्री समेत कई स्थानों पर बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध।

सँवादसूत्र देहरादून/उत्तरकाशी : समस्त तहसील क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही तथा राड़ी टॉप, चौरंगीखाल, सुक्की टॉप, हर्षिल, गंगोत्री व हनुमानचट्टी, फूलचट्टी, जानकीचट्टी, यमुनोत्री धाम व मोरियाना टॉप में बर्फवारी हो रही हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान सुक्की टॉप से आगे गंगोत्री तक बर्फवारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हैं।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग वर्तमान में स्थान राडी टॉप छोटे वाहनों के लिए यातायात हेतु सुचारू हैं। एवं हनुमानचट्टी से जानकीचट्टी तक बर्फवारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हैं। धरासू स्थान कल्याणी के पास मलवा आने से मार्ग अवरुद्ध हैं। उक्त स्थान पर मार्ग खोलने हेतु कार्यवाही गतिमान हैं। विकासनगर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग सुचारू हैं। चिन्यालीसौड़-सुवाखोली-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।
उत्तरकाशी-लम्बगांव-श्रीनगर मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं। जनपद के अन्तर्गत 12 ग्रामीण मोटर मार्ग बर्फवारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हैं। जिले में 50 से अधिक गाँवों में बिजली आपूर्ति ठप है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]