आपदा
माणा में खोज बचाव अभियान पूरा, चार और श्रमिकों के शव मिले।

संवादसूत्र देहरादून/गोपेश्वर: चमोली जिले के माणा पास के समीप हिमस्खलन से प्रभावित श्रमिकों की खोज और बचाव के लिए चलाया गया अभियान पूरा हो गया है। रविवार को चार और श्रमिकों के शव मिले। चार श्रमिकों के शव शनिवार को मिले थे। 50 श्रमिकों का सेना और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर लिया था।
रविवार को इनके शव मिले-
- अनिल कुमार (21) पुत्र ईश्वरी दत्त, ठाकुर नगर, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड।
- अशोक (28) पुत्र रामपाल, गंगहोल, बेनाऊ, फतेपुर, उत्तर प्रदेश।
- हरमेश (30) पुत्र ज्ञानचंद्र, कुठार, ऊना, हिमाचल प्रदेश।
- अरविंद (43) देवेंद्र कुमार, गोकुल धाम, भगत निवास, न्यू कालोनी, क्लेमनटाउन, देहरादून उत्तराखंड।

