Connect with us

ट्रैक्टर ट्राली ने फैक्ट्री कर्मी बाइक सवार को कुचला, मौत।

उत्तराखण्ड

ट्रैक्टर ट्राली ने फैक्ट्री कर्मी बाइक सवार को कुचला, मौत।


संवादसूत्र देहरादून/भगवानपुर: काली नदी चेक पोस्ट के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फेक्ट्रिकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक मनोज गुप्ता (40) निवासी गंगोह , जिला सहारनपुर, उप्र भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में कर्मचारी था। मनोज कुमार गुरुवार को छुट्टी के बाद अपने घर गंगोह गया था। शुक्रवार सुबह वह बाइक से वापस आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक काली नदी चेक पोस्ट के पास पहुंची तो अचानक ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली के नीचे फैक्ट्री कर्मी कुचला गया। हादसा होते देख आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। हादसे के बाद आरोपित चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई ।पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल भिजवाया ।अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के स्वजन को दी है। वही पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। भगवानपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]