Connect with us

आज फिर बढे मामले, 7000 से अधिक मरीज आज, 118 मौतें।

उत्तराखण्ड

आज फिर बढे मामले, 7000 से अधिक मरीज आज, 118 मौतें।

7000 से ज्यादा केस, 108 मौत! स्पुतनिक आयात को global टेंडर की तैयारी में सरकार! High पावर टास्क कमेटी भी बनेगी, रात तक देहरादून पहुँच जाएगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस भी


संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड में कोविड का ग्राफ अभी नीचे आता नहीं दिख रहा। आज भी स्टेट में 7000 से ज्यादा केस आये तो 118 लोगों की जान चली गयी। देहरादून जिला अभी भी क्रिटिकल बना हुआ है। आज भी यहां 69 लोगों की जान चली गयी। एक राहत वाली बात ये की आज रात तक उत्तराखंड में पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस भी पहुँचने वाली है। 120 मीट्रिक लीटर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की यह ट्रेन टाटानगर, झारखंड से रवाना हो गयी है जिसके रात 11 बजे उत्तराखंड पहुँचने की उम्मीद है।

दूसरी तरफ, इस आपदा से निपटने के लिए सरकार के स्तर भी मजबूत फैसले होते दिख रहे हैं। भारत मे वैक्सीन की कमी को देखते हुए उत्तराखंड अब ग्लोबल टेंडर के जरिये वैक्सीन खरीद की तैयारी में है। रूस की स्पुतनिक जैसी वैक्सीन को खरीदने हेतु विचार के लिए ग्लोबल टेंडरिंग के लिए भी कमेटी बनाई गई है।

उधर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में covid 19 हाई powered टास्क फोर्स भी गठित कर दी गयी है। इसमें राज्य के 11 शक्तिशाली नौकरशाहों को शामिल किया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]