Connect with us

‘वेड इन उत्तराखंड’ से पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान : सीएम।

उत्तराखण्ड

‘वेड इन उत्तराखंड’ से पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान : सीएम।

संवादसूत्र देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विश्वस्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना ‘वेड इन उत्तराखंड’ अभियान राज्य में पर्यटन को नई पहचान देने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था, स्वरोजगार और रोजगार को भी नई गति देगा।

मुख्यमंत्री बुधवार को मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित पुनर्नवा वेलनेस रिजॉर्ट, किमाड़ी में इंटरनेशनल कन्वेन्शन ऑफ इवेंट इंडस्ट्रीज (ICEI) द्वारा आयोजित ‘ग्रेस हिन्दुस्थान 2.0 उत्तराखण्ड’ राष्ट्रीय वेडिंग प्रोफेशनल्स सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देशभर से आए वेडिंग प्लानर्स, इवेंट विशेषज्ञों और पर्यटन उद्यमियों का यह सम्मेलन उत्तराखंड में वेडिंग टूरिज्म के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रियुगीनारायण मंदिर, जहां भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह हुआ था, उत्तराखंड को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए विशेष पहचान देता है। राज्य सरकार त्रियुगीनारायण, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर, टिहरी, रामनगर, मसूरी सहित कई स्थलों को विश्वस्तरीय डेस्टिनेशन वेडिंग केंद्र के रूप में विकसित कर रही है।

उन्होंने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग केवल होटल और रिसॉर्ट तक सीमित नहीं होती, बल्कि इससे स्थानीय कारीगरों, लोक कलाकारों, होमस्टे संचालकों, टैक्सी चालकों और छोटे व्यापारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है। इसी सोच के साथ राज्य सरकार वेडिंग टूरिज्म को स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड प्रकृति, संस्कृति, अध्यात्म और वेलनेस का अनूठा संगम है। राज्य सरकार वेडिंग टूरिज्म के साथ-साथ स्पिरिचुअल और वेलनेस टूरिज्म को भी विशेष प्रोत्साहन दे रही है। उन्होंने पुनर्नवा वेलनेस रिजॉर्ट को आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि केदारखंड और मानसखंड मंदिर क्षेत्रों के विकास, हरिद्वार-ऋषिकेश, विवेकानंद, गोल्ज्यू, यमुना और शारदा कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं के साथ शीतकालीन यात्रा और स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन की अवधारणा पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिससे वर्षभर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था, सुशासन, निवेश अनुकूल नीतियां और सड़क, रेल, रोपवे तथा हवाई सेवाओं पर आधारित ट्रिपल आर (Road, Rail & Ropeway) कनेक्टिविटी उत्तराखंड को निवेशकों की पहली पसंद बना रही है। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो क्लीयरेंस व्यवस्था के माध्यम से निवेशकों, वेडिंग प्लानर्स और इवेंट आयोजकों को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में मौजूद वेडिंग एवं इवेंट उद्योग के विशेषज्ञों से उत्तराखंड के पर्यटन विकास में साझेदारी का आह्वान करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड को विश्व के सर्वश्रेष्ठ वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य अवश्य हासिल होगा।

I

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]