Connect with us

प्रतिबंधित मांस की बिक्री को लेकर बढ़ा विवाद।

उत्तराखण्ड

प्रतिबंधित मांस की बिक्री को लेकर बढ़ा विवाद।

संवादसूत्र देहरादून/रुद्रप्रयाग: गुप्तकाशी में प्रतिबंधित मांस की बिक्री के शक में स्थानीय व्यापारियों ने गुप्तकाशी व ऊखीमठ में खूब हंगामा किया, विरोध में तीन घंटे बाजार बंद रखा। विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने दो दुकानें सीज की व ट्रांसपोटेशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
हालांकि यह पुष्टि नहीं हो सकी कि यह मांस किसका है। मांस से अलग सी बदबू आ रही थी जिससे मांस को लेकर शक जाहिर किया गया।
पुलिस बकरे का सड़ा मांस बता रही है। शिकायत पर पुलिस ने बुधवार रात ही मांस को जब्त कर जमीन में दफना दिया। एसडीएम ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि मामले में दो मांस बिक्रेताओं की दुकानें सीज कर दी गई है। जबकि ट्रासपोटेशन के खिलाफ मुदकमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों की मांग पर मांस को लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]