Connect with us

सोमवार को उत्तराखण्ड आएंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू।

उत्तराखण्ड

सोमवार को उत्तराखण्ड आएंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू।

संवादसूत्र देहरादून: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार (11 जुलाई) को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगी। संसदीय कार्यमंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के सभी 47 विधायकगणों और लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से इस मौके पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहने को कहा है।

संसदीय कार्यमंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सोमवार को सुबह दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी, यहां उनका स्वागत के लिए विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक सहित सांसदगण व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बताया कि इसके बाद कलेक्ट्रेट देहरादून स्थित शहीद स्थल पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी।

संसदीय कार्यमंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि 11 बजकर 15 मिनट पर द्रौपदी मुर्मू सांसदों और विधायकगणों के साथ बैठक करेंगी। डा. अग्रवाल ने भाजपा के सभी 47 विधायकगणों और लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से मुख्य सेवक सदन में आयोजित बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने को कहा है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]